सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त एक जवान की मौत, एक गंभीर घायल–

by | May 22, 2023 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

सड़क से बीस मीटर नीचे पलटा सेना का ट्रक, सेना यूनिट को भेजी गई घटना की सूचना–

नई टिहरी: ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाइवे पर सोमवार को दोपहर में बेमर के समीप सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग बीस मीटर नीचे पलट गया। जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सेना का ट्रक रुड़की से चावल लेकर उत्तरकाशी हर्षिल जा रहा था। इस दौरान बेमर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। जिससे चालक असलम, 36 साल, की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सहायक चालक सर्वर आजम, 45 साल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक जवान 5009 एएससी यूनिट जोशीमठ और घायल 22 जीडीआर जोशीमठ यूनिट का जवान है। उन्होंने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। सेना की यूनिट को सूचना भेज दी गई है।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!