बाल विधानसभा: कृष मुख्यमंत्री हुए निर्वाचित, पद एवं गोपनीयता की शपथ ली–

by | May 24, 2023 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

मंत्रीमंडल का भी हुआ निर्वाचन, ​मंत्रियों ने एक दूसरे को दी बधाई, शैक्ष​णिक व्यवस्था बनाने पर दिया जोर–

गोपेश्वर: राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार, ग्वाड़ में बाल विधानसभा 2023-24 का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी ओपी पुरोहित और पर्यवेक्षक अनूप पंवार व प्रभात रावत के नेतृत्व में संपन्न हुए चुनाव में 221 में से 178 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इसमें कृष मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अक्षय बिष्ट, विधानसभा अध्यक्ष सोनी बिष्ट, नेता प्रतिपक्ष संयोगिता खाली, शिक्षा मंत्री रचिता, उपशिक्षा मंत्री पृथ्वी बिष्ट, स्वास्थ्य मंत्री दिव्यांश, उपस्वास्थ्य मंत्री दीपिका, सांस्कृतिक व खेल मंत्री मयंक भंडारी, उप सांस्कृतिक मंत्री प्रियांशु, जल एवं कृषि मंत्री मानस, उपजल एवं कृषि मंत्री पीयूष, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री जिया और उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री अभय अग्निहोत्री निर्वाचित हुए हैं।

प्रभारी प्रधानाचार्य सुमन रावत ने निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विद्यालय में कुल नामांकित 221 में से 178 ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। विद्यालय में कुल चुनाव प्रतिशत 80℅ रहा। सबसे अधिक 100℅ मतदान कक्षा-12(ब) में जबकि सबसे कम 67℅ मतदान कक्षा- 9 में रहा।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!