पर्यावरण: अकलनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग ने दिया वना​ग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम का प्र​शिक्षण–

by | May 25, 2023 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

दस वन पंचायतों के सरपंच सदस्य व विभागीय कर्मचारी रहे मौजूद, वन अ​धिकारियों ने दिए टिप्स–

गोपेश्वर: अलकनन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के वन चेतना केन्द्र में उत्तराखण्ड वानिकी प्रशिक्षण आकादमी सीएफडी हल्द्वानी के माध्यम से एक दिवसीय वनाग्नि सुरक्षा एंव रोकथाम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें अलकनन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर के नियंत्रणाधीन वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील 10 वन पंचायतों के संरपच सदस्यों एवं विभागीय कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक उत्तराखण्ड वानिकी प्रशिक्षण आकादमी सीएफडी हल्द्वानी दिनेश सिंह राणा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे द्वारा वनों की अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के संबध में जानकारी दी गई।

अ​ग्निशमन अ​धिकारी धीरज तडि़याल के द्वारा भी वनाग्नि सुरक्षा एंव रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के वरिष्ठ डॉक्टर अश्वनी ने वनाग्नि दुर्घटना के दौरान घायल होने पर प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी दी गई। इस गोष्ठी में अनुराग जुयाल वन क्षेत्राधिकारी पीपलकोटी रेंज गोपश्वर बुfद्वबल्लभ जोशी वन दरोगा नन्दाकिनी रेंज नन्दानगर घाट, रतन सिंह पुण्डीर वन दरोगा एंव अन्य लोगों द्वारा सूक्ष्म जानकारी दी गई। वन सरपंचों को प्रोजेक्टर के माध्यम से भी वना​ग्नि की रोकथाम की जानकारी दी गई।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!