पोखरी। पोखरी-रूद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मोहनखाल के समीप चंदनियाबैंड पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। तीन लोगों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार को शाम साढ़े चार बजे की है। सभी घायल ब्राह्मणथाला गांव के हैं। दुर्घटना के शीघ्र बाद अपने गंतब्य को जा रहे ताली गांव के ओम प्रकाश नेगी (बबलू) ने सभी घायलों को खाई से निकाला और अन्य लोगों को भी घटना की सूचना दी। कार में ब्राह्मणथाला गांव के भुवनेश थपलियाल पुत्र शिव प्रसाद थपलियाल का परिवार सवार था। ये रूद्रप्रयाग की ओर से आ रहे थे।
खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच सदस्य थे सवार, श्रीनगर रैफर–
by laxmi Purohit | Aug 15, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
