सरकार कब पहुंचेगी तोलमा गांव तक सड़क, जड़ी-बूटियों के लिए विख्यात है तोलमा गांव–

by | Aug 16, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

चमोली। भारत-तिब्बत (चीन) सीमा से लगे तोलमा गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सुराईथोटा से तोलमा गांव तक सड़क बनवाने की मांग की है। बता दें कि तोलमा गांव हिमालयी जड़ी-बूटियों के लिए विख्यात है। यहां कई वैज्ञानिक जड़ी-बूटियों के रिसर्च के लिए पहुंचते हैं। 

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मुख्य सड़क से चार किमी पैदल चलकर गांव तक पहुंचना पड़ता है। साल २००५ में सुराइथोटा से तोलमा तक के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन १५ साल बीतने के बाद भी सड़क का कुछ पता नहीं है। जनजातीय गांव तोलमा हर्बल गांव के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर साल देश-विदेश के छात्र-छात्राएं शोध कार्य के लिए आते हैं। लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीण धीरे-धीरे पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। लगातार उच्चाधिकारियों के आश्वासनों के बावजूद अभी तक सड़क को लेकर कोई प्रगति नहीं हो पाई है। जल्द से जल्द गांव के लिए सड़क बनवाई जाए, जिससे लोगों को आवागामन में सुविधा हो सके।

ज्ञापन देने वालों में मोहन सिंह बुटोला, मुकेश पंवार, गोविंद रावत, दिनेश राणा, दिनेश बुटोला, देवेंद्र बुटोला, प्रधान संघ चमोली के महामंत्री पुष्कर सिंह राणा सहित अन्य लोग शामिल थे।

Latest News

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
error: Content is protected !!