जागरुकता: चमोली पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ–

by | Jun 15, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

नशामुक्त पखवाड़े के अंतर्गत यहां बस स्टेंड पर आयोजित किया गया नशामु​क्ति जागरुकता कार्यक्रम–

गोपेश्वर:

जागरुकता: चमोली पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ–

नशामुक्त पखवाड़े के अंतर्गत यहां बस स्टेंड पर आयोजित किया गया नशामु​क्ति जागरुकता कार्यक्रम–

गोपेश्वर: मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ आगामी 26 जून, 2023 को “अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस” के अवसर पर सम्पूर्ण उत्तराखण्ड़ राज्य में नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 12.06.2023 से 26.06.23 तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के रुप में प्रत्येक जनपद में वृहद जन-जागरुकता अभियान चलाया जाना है। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाना है।

उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.06.23 को पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण में थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत आमजनमानस को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान के बैनर के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान में हिस्सा लिया व नशा न अपनाने की शपथ ली। पुलिस द्वारा आमजनमानस से जनपद में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गयी।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला, प्रभारी एस0ओ0जी0 उ0नि0 नवनीत भण्डारी, हे0का0 मनमोहन भण्डारी सहित अन्य कर्मगण मौजूद रहे। जनपद चमोली पुलिस का उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चमोली पुलिस के नशामुक्ति अभियान से जुड़ने के लिए आप भी दिए गए लिंक (http//pledge.mygov.in/fight against drug abuse/) पर अपनी डिटेल भरकर नशा मुक्ति का ई-प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। जिसे चमोली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!