केदारनाथ गर्भगृह में लगाए सोने पर मचा घमासान–

by | Jun 19, 2023 | आरोप, रूद्रप्रयाग | 0 comments

यूपी के पूर्व सीएम अ​खिलेश यादव और पूर्व सीएम दि​ग्विजय सिंह ने बोला हमला, बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का काम करती है कांग्रेस और सपा–

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में दीवारों पर लगाए गए सोने पर घमासान और तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को सोने की जगह पीतल की परतें चढ़ाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो यह आपराधिक कृत्य और आस्था से खिलवाड़ है। इधर, कांग्रेस नेता व एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी मामले में सवाल उठाए। वहीं, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस संबंध में लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस और सपा के रवैए को हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। केदारनाथ गर्भ ग्रह में लगाए गए सोने की परत पर अनियमितता को लेकर कई दिन से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

इस मामले में आरोप लगाया जा रहे हैं कि धाम में सोने की जगह पीतल की परतें लगा दी गई हैं। इस मामले में बीकेटीसी पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। इस कड़ी में अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हो गए रविवार को उन्होंने ट्वीट किया कि केदारनाथ मंदिर में सोने की जगह पीतल लगाने का आरोप लग रहा है। यह आपराधिक के साथ-साथ आस्था से खिलवाड़ का भी बेहद संवेदनशील मामला है।

इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर झूठ की परतें उतारी जाएं। बीकेटी अध्यक्ष ने बताया कि महाराष्ट्र के एक दानीदाता ने सोने की परत चढ़ाने की इच्छा जताई थी। बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी। दानदाता ने अपने सुनार के जरिए मंदिर के गर्भ गृह में सोने की परत मढ़वाने का काम किया।

इसमें बीकेटीसी की कोई भूमिका नहीं थी, न दानदाता ने इसके लिए बीकेटीसी से कोई छूट ली। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस हमेशा से हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले काम करती हैं। इन्होंने कभी देश में अवैध मदरसों और मस्जिदों को मिलने वाली मदद पर सवाल नहीं उठाए, पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने को यह हमेशा आतुर रहते हैं।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!