मांग हुई पूरी: रंग लाई केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की मेहनत, ग्रामीणों को मिली सड़क की सौगात–

by | Jun 20, 2023 | रूद्रप्रयाग, सड़क | 0 comments

तोणीधार-पेलिंग सड़क को मिली शासन की मंजूरी, 4 करोड़ 70 लाख रुपये भी हुए मंजूर, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल–

गुप्तकाशी: छह किलोमीटर तोणीधार-पेलिंग सड़क के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। साथ ही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की मेहनत भी रंग लाई है। सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 70 लाख रुपये की स्वीकृति भी मिल गई है। जनप्रतिनि​धियों ने कहा कि विधायक शैलारानी रावत की दूरदर्शी सोच के बदौलत ही सड़क को मंजूरी मिल पाई है।

तोणीधारी-पेलिंग सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीण पिछले 13 सालों से संघर्ष कर रहे थे। शासन-प्रशासन से बार-बार मांग करने पर भी जब सड़क को मंजूरी नहीं मिली तो ग्रामीणों ने विधायक शैलारानी रावत के सम्मुख सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा। विधायक ने सड़क से जुड़ने वाले गांवों की जानकारी मांगी।

इस सड़क से सुदूरवर्ती परकंडी ग्राम पंचायत के धरसाल, ठांड, मयालू, कोलियाणी, पेलिंग, स्वाडू, उ​थिंड, कुहेड़, क्यार्क और मक्कूमठ गांव की जनता को यातायात का लाभ मिलेगा। जिस पर विधायक ने सड़क निर्माण के लिए शासन पर दबाव बनाया। जिसके परिणाम स्वरुप आज ग्रामीणों को सड़क की सौगात मिल गई है।

उ​थिंड के ग्राम प्रधान हर्षवर्द्धन सेमवाल, पेलिंग की प्रधान सावित्री देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल, वन सरपंच प्रताप सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रामेश्वरी नेगी, नारायण सिंह नेगी, गौर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, उपप्रधान पुष्कर सिंह नेगी, विजय सिंह, यशवीर राणा, रणवीर सिंह, मदन सिंह चौधरी, गजेंद्र चौधरी, रमेश नेगी, धर्म सिंह नेगी के साथ ही महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के प्रतिनि​धियों ने सड़क स्वीकृत होने पर केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का आभार जताया है। कहा कि सड़क निर्माण से उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

Latest News

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...
error: Content is protected !!