चमोली: जिला अस्पताल में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक–

by | Jun 23, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

52 बेड के ब्लॉक के लिए तीन हजार वर्ग मीटर भूमि हुई हस्तांतरित–

गोपेश्वर: जिला अस्पताल गोपेश्वर में 52 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। अस्पताल के विस्तारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से स्वास्थ्य विभाग को तीन हजार वर्ग मीटर भूमि का हस्तांतरण हो गया है।

जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने यह जानकारी साझा की है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि हाल ही में उन्होंने चमोली जिले का भ्रमण किया था। तब उन्हें यह जानकारी मिली थी कि गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में जगह की कमी के चलते क्रिकिटकल केयर ब्लॉक नहीं बन पा रहा है। उन्होंने तुरंत शासन में संबंधित अधिकारियों को इसपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिसके बाद लोनिवि ने भूमि को हस्तांतरित कर दिया है। बताया कि जल्द ही यहां पर हाईटेक उपकरणों से सुसज्जित 52 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया कि पहाड़ी जिले में आपदा और दुर्घटना की संभावनाएं हर समय बनी रहती हैं, ऐसे में यह सेंटर आम जनता, पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। सीएमओ डाॅ.राजीव शर्मा ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना सीमांत जिले चमोली के लिए वनदान साबित होगी।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!