भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ की यात्रा रोकी–

by | Jun 25, 2023 | चमोली, दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच एक वाहन के ऊपर गिरा बोल्डर, चालक की दर्दनाक मौत–

गौरीकुंड/जोशीमठ: केदारनाथ क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने फिलहाल केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा रोक ली है। रविवार को सुबह से ही तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।

जिला आपदा प्रबंधन अ​धिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि मौसम सामान्य होने पर ही तीर्थयात्रियों को केदारनाथ भेजा जाएगा। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच शटल वाहन के ऊपर से चट्टान से छिटका बोल्डर गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान जगमोहन सिंह बिष्ट पुत्र गोविंद सिंह, निवासी रुद्रप्रयाग के रुप में की है। घटना की सूचना मिलने पर रुद्रप्रयाग से आपदा प्रबंधन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

रविवार को सुबह करीब साढे़ आठ बजे तक 5828 तीर्थयात्री केदारनाथ भेज दिए गए थे। लेकिन इसके बाद क्षेत्र में शुरू हुई मूसलाधार बारिश से गदेरे उफान पर आ गए। पथरीला पैदल रास्ता भी रपटीला हो गया। जिससे तीर्थयात्रा को रोक लिया गया।

केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ के रास्ते भी रविवार को दोपहर तक भारी बारिश हुई, जिससे बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाला उफान पर आ गया। नाले के उफान पर आने से पुलिस की ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही यहां नवनिर्मित मोटर पुल से करवाई गई, जिससे तीर्थयात्रियों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा सुचारु है।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!