मुसीबत: बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में अवरुद्ध, आफत में बदरीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्री–

by | Jul 2, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

लामबगड़ गदेरे का जलस्तर बढ़ने से हाईवे पर आए भारी मात्रा में पत्थर, हाईवे सुचारु करने में जुटी बीआरओ–

गोपेश्वर: बरसात के शुरुआती दौर में ही लामबगड़ नाला तीर्थयात्रियों की मुसीबत बनकर सामने आने लगा है। शनिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से नाला उफान पर आ गया, जिससे यहां बदरीनाथ की यात्रा रुक गई।

हाईवे पर भारी मात्रा में पत्थर आ गए हैं। नाले का पानी भी हाईवे से होते हुए अलकनंदा में जा रहा है। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही पुलिस प्रशासन की ओर से रोकी गई है। नाले का पानी कम होने पर सीमा सड़क संगठन की ओर से जेसीबी की मदद से हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।

लामबगड़ नाला कई दशकों से बदरीनाथ यात्रा के लिए मुसीबत का कारण बना रहता है। यह हाईवे चीन सीमा क्षेत्र में भारत की सेना की अग्रिम चौकियों को भी जोड़ता है। सेना के जवान भी इसी हाईवे से आवाजाही करते हैं। हाईवे बंद होने से सेना को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लामबगड़ भूस्खलन जोन का मेजर ट्रीटमेंट किया गया तो यहं भूस्खलन रुक गया है, लेकिन लामबगड़ नाले का अभी तक ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। बदरीनाथ हाईवे का रुद्रप्रयाग से हेलंग तक का हिस्सा एनएचआईडीसीएल और हेलंग से माणा पास तक बीआरओ के अंडर में है। प्रशासनिक अ​धिकारियों ने बताया कि हाईवे को खोलने का काम जारी है। जल्द ही बदरीनाथ धाम के लिए वाहनों की आवाजाही सुचारु कर ली जाएगी।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!