चमोली: बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी किया हेलंग बाईपास मार्ग का विरोध–

by | Jul 3, 2023 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जोशीमठ की गिनाई खूबियां, आपदा का भी किया जिक्र, कहा जोशीमठ को अलग-थलग करने का किया जा रहा प्रयास–

गोपेश्वर: बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन नगरी तथा सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण जोशीमठ नगर को अलग-थलग करने की मंशा से बनाए जा रहे हैं हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आग्रह किया है। विधायक ने कहा कि जोशीमठ नगर वर्तमान में आपदा के दंश से पीड़ित है,

आपदा के कारण यहां के निवासियों का आर्थिक तौर पर व्यापक नुकसान हुआ है। जोशीमठ नगर आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान की तपस्थली होने के कारण हजारों वर्षों से सनातन धर्म की हृदय स्थली रहा है, इस नगर का अपना आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक महत्व है। पूर्व में कत्यूरी वंश के राजाओं की राजधानी होने के कारण इस नगर का व्यापक राजनीतिक महत्व भी रहा है। यह नगर सीमांत क्षेत्र होने के कारण इसका अपना प्रबल सामरिक महत्व भी है।

सदियों से बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी और हिम क्रीड़ा स्थली औली का भी मुख्य पड़ाव जोशीमठ नगर है। जोशीमठ से 13 किलोमीटर पहले प्रस्तावित मारवाड़ी बाईपास मार्ग जोशीमठ को अलग-थलग कर देगा। साथ ही आपदा से पीड़ितों को बहुत बड़ी आर्थिक क्षति पहुंचेगी तथा सदियों से बसी बसाई आध्यात्मिक, धार्मिक, पौराणिक व ऐतिहासिक पर्यटन नगरी अलग-थलग पड़ जाएगी।

यात्रा को सुगम बनाए जाने की दृष्टि से नगर के मुख्य मार्ग जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग टीसीपी मुख्य बाजार से मारवाड़ी पुल तक टीसीपी से गैस गोदाम तक (मलारी बॉर्डर राष्ट्रीय राजमार्ग) और जोशीमठ तिराहे से नरसिंह मंदिर पेट्रोल पंप तक मार्ग का सुधारीकरण व चौड़ीकरण कार्य करने से यातायात को सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही बॉर्डर पर आने वाले सैन्य प्रयोजन के लिए भी मार्ग सुगम होगा।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!