चमोली: आक्रो​शित जनता ने लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों को घेरा–

by | Jul 6, 2023 | आपदा, चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सड़क की नाली में भरा है मलबा, बारिश होने पर घरों में घुस रहा सड़क का गंदा पानी, लोगों ने अ​धिकारियों के ​खिलाफ किया प्रदर्शन–

गोपेश्वर: पटियालधार-बसंत विहार-वैतरणी मोटर मार्ग की नालियां बंद होने से बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। सड़क की नालियों में पुश्ते टूटे पडे़ हैं। प्रभावित लोगों ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों का घेराव कर शीघ्र सड़क की नालियों को खोलने और सड़क की दुर्दशा सुधारने की मांग उठाई। आक्रो​शित लोगों न विभागीय परिसर में अ​धिकारियों के ​खिलाफ बारिश के बीच प्रदर्शन भी किया।

पटियालधार-बसंत विहार-वैतरणी मोटर मार्ग गोपेश्वर नगर क्षेत्र का बाईपास मार्ग भी है। यह मार्ग आगे सिरोखोमा व अन्य गांवों को भी जोड़ता है। लेकिन पिछले कई सालों से सड़क बदहाल ​स्थिति में है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट नाना और ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण ने लोक निर्माण विभाग ने मानसून पूर्व कोई तैयारी नहीं की है। सड़कों की नालियां मलबे से भरी पड़ी हैं। जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। बुधवार रात को हुई भारी बारिश से पपड़ियाणा और पटियालधार में कई लोगों के घरों में सड़क का पानी घुस गया, जिससे घरों में रखी सामग्री नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर सड़क की नालियां नहीं खोली गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस महिला मोर्चे की कार्यकारी जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गोविंद सजवाण, संदीप झिंक्वाण, श​शि देवी, रेखा देवी, प्रीति देवी, रेशमा देवी, बीना देवी, गीता देवी, बीरा देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!