रुद्रप्रयाग: बहु पर झपटे गुलदार को भगाने दरांती लेकर पहुंची सास, हुई लहूलुहान–

by | Jul 6, 2023 | रूद्रप्रयाग, समस्या | 0 comments

सास-बहु का करीब दस मिनट तक चला गुलदार के साथ संघर्ष, गुलदार के मुंह से आया खून, तब भागा–

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि विकास खंड के फलई गांव में बृहस्पतिवार को फलई गांव की जानकी देवी, उम्र 62 वर्ष और उनकी बहु पूनम देवी, उम्र 32 वर्ष गांव के समीप ही जंगल में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक वहां घात लगाए गुलदार ने पहले पूनम पर हमला करने के लिए झपटा मारा। जब उसकी सास जानकी देवी बचाव में गई तो गुलदार ने उसी पर हमला कर दिया। सास और बहु का गुलदार के साथ करीब दस मिनट तक संघर्ष चला।

बुरी तरह लहुलुहान हुई जानकी देवी ने गुलदार के मुंह पर दरांती से कई वार किए, जिस पर गुलदार के मुंह से खून आने लगा और वह वहां से भाग गया। दोनों महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास जंगल में घास काट रही रायड़ी गांव की महिलाएं भी घटनास्थल की ओर दौड़ी। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया। बाद में गुलदार के हमले में बुरी तरह घायल सास व बहु को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया।

यहां दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के अ​धिकारियों ने बताया कि जानकी देवी गुलदार के हमले में अ​धिक घायल हुई है, जबकि पूनम देवी को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, गुलदार के हमले से क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। पठालीधार क्षेत्र में कई बार लाेगों ने गुलदार को सड़क पर चलते हुए देखा है। लंबे समय से क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनीं हुई है। कई मवे​शियों को भी गुलदार अपना ​शिकार बना चुका है। लोगों ने वन विभाग को क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त करने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!