आफत: भारी बारिश से केंद्रीय भंडारण निगम का परिसर हुआ जलमग्न–

by | Jul 6, 2023 | आपदा, ब्रेकिंग, रामपुर | 0 comments


70 फीट लंबी दीवार हुई क्षतिग्रस्त, कर्मचारियों ने तीन मोटर लगाकर की पानी की निकासी–

रामपुर: गर्मी में सुकून देने के लिए बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं केंद्रीय भंडारण निगम के लिए बारिश आफत बनकर बरसी। भारी बारिश से केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) परिसर जलमग्न हो गया। चारों ओर पानी भरने से कर्मचारी दिनभर आफत में रहे। बारिश से निगम की करीब 70 फीट लंबी चारदीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

​स्थिति यह रही कि कर्मचारियों ने तीन मोटर लगाकर पानी की निकासी की। इस केंद्रीय भंडारण निगम में भारतीय खाद्य निगम के गेहूं और चावल का भंडारण होता है। यहां पांच गोदामों में 27 हजार मैट्रिक टन गेहूं और चावल के भंडारण की क्षमता है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से भंडारण निगम के परिसर में पानी भर गया। निगम के अ​धिकारी और कर्मचारियों ने मोटर लगाकर पानी का रिसाव किया।

केंद्रीय भंडारण निगम के प्रबंधक नितीन शर्मा ने बताया कि बारिश में परिसर की 60 से 70 फीट लंबी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। परिसर के पानी की निकासी के लिए तीन मोटर लगाई गई। उन्होंने बताया कि बारिश से गेहूं और चावल की बोरियां सुर​क्षित हैं। खाद्यान्न को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!