हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा ने संघर्ष जारी रखने का किया एलान–

by | Jul 13, 2023 | चमोली, जागरुकता, देहरादून, पर्यावरण | 0 comments

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने किया देशभर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश–

देहरादून/चमोली: पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने संघर्ष जारी रखने का एलान किया है। मोर्चे से जुड़े सभी कर्मियों ने बुधवार को पौधरोपण कर देशभर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बारिश होने के बावजूद भी कर्मचारियों में पौधरोपण को लेकर उत्साह देखा गया। मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीमांत चमोली जनपद में भी मोर्चा से जुड़े कर्मियों ने पौधरोपण किया। कहाा गया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक पेड़ लगाने का संदेश पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए देशहित और जनहित में बहु उपयोगी साबित होगा। कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग जन-जन तक पहुंचाने का ये प्रयास है।

पौधरोपण में विशेष रुप से राजकीय ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारियों का भी सहयोग रहा। इधर, श्रीनगर के कीर्तिनगर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। मोर्चा के जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि जिस प्रकार एक वृक्ष पर्यावरण को स्वच्छ कर जीवन देता है, उसी प्रकार पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढापे की लाठी है।

ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तिनगर संदीप मैठाणी ने सरकार से कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने की मांग की है। इस मौके पर मोर्चे के संरक्षक दरवान बिष्ट, दरवान सिंह, राहुल, ठाकुर सिंह, हिमांशु कुंवर, चंद्रशेखर मेवाड़, विजय सिंह, दिनेश मंद्रवाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!