चमोली: जुम्मा नाले पर पैदल पुल से सेना व स्थानीय लोगों को मिली राहत–

by | Jul 14, 2023 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

40 फीट लंबे पैदल पुल से सेना व आईटीबीपी के जवानों ने की आवाजाही, खाद्य सामग्री सहित जरूरी सामान ले गए, हाईवे पर शुरू होगी वाहनों की आवाजाही–

जोशीमठ: जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा नाले में बीआरओ ने 40 फीट लंबा वैक​ल्पिक पुल निर्मित कर सेना और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचा दी है। शुक्रवार को इस पुल से 300 से अ​धिक सेना व आईटीबीपी के जवानों ने आवाजाही की, साथ ही एक सौ से अ​धिक स्थानीय ग्रामीण भी पुल से पैदल आवाजाही कर अपने गंतव्य को गए। बीआरओ जुम्मा नाले में ह्यूम पाइप डालकर वाहनों की आवाजाही के लिए पुल बना रही है। बीआरओ के अ​धिकारियों ने शनिवार तक यहां मार्ग सुचारु होने का दावा किया है।

सोमवार को जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुम्मा नाले पर जुम्मा के पास बना मोटर पुल बह गया था। यहां पर बीआरओ ने पैदल आवाजाही के लिए वैकल्पिक पुल बनाया है। जिससे सेना के साथ ग्रामीणों को भी काफी राहत मिल रही है। पुल

तक वाहन से सामग्री पहुंचाने के बाद पैदल पुल से उसे पार करवा रहे हैं, दूसरे छोर पर वाहन खड़े हैं, जिससे सामग्री सीमा तक पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार को यहां पर करीब 300 सेना के जवानों और स्थनीय लोगों ने आवाजाही की। उधर बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि ह्यूम पाइप बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल्दी वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। जुम्मा नाले में बीआरओ की ओर से 50 से अ​​धिक श्रमिकों और चार मशीनों को हाईवे पर वैक​ल्पिक मार्ग निर्माण में लगाया गया है।

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!