चमोली: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर ​कर्मचारियों ने रोपे फलदार पौधे–

by | Jul 17, 2023 | आंदोलन, चमोली, पर्यावरण | 0 comments

कहा जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती पीछे नहीं हटेंगे, देशभर के ​शिक्षक-कर्मचारियों की मांग जरुरी रंग लाएगी–

गोपेश्वर: सावन के पहले सोमवार और हरेला पर्व पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद चमोली की ओर से एक पौधा पुरानी पेंशन के नाम कार्यक्रम के तहत फलदार पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर जनपदीय महासचिव सतीश कुमार, जिला संगठन सचिव दिनेश नेगी, रेखा बिष्ट, सीमा पुंडीर, जगत सिंह, बृजमोहन सिंह रावत, राहुल तिवारी, संजय आर्य, सतीश चमोली, मीनाक्षी सती, अनूप केलखुरा, चंद्र मोहन सिंह, सुरजू आदि उपस्थित रहे।

मोर्चे के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग बार-बार सरकार से की जा रही है। लेकिन ​स्थिति जस की तस है। जिला स्तर पर शांतिपूर्ण आंदोलन चलाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मोर्चे से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों ने एक स्वर में सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरे देश में जोरशोर से उठाई जा रही है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों ने हरेला पर्व की एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जनपदीय महासचिव सतीश कुमार ने कर्मचारियों को हरेला पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस मामले में कोई सकारात्मक जवाब और कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे हजारों कर्मचारियों में नाराजगी है। सरकार को कर्मचारी हित में जल्द से जल्द पुरानी पेंशन को बहाल कर देना चाहिए।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!