मंगलेश्वर मंदिर में सोमवार को आयोजित होगा विशाल भंडारा, तैयारियां पूरी–

by | Jul 23, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

नंदप्रयाग में मंगरोली गांव के मंगलेश्वर मंदिर में जुटने लगे ​शिवभक्त, भ​क्तिमय हुआ माहौल–

चमोली: सावन के दूसरे सोमवार को नंदप्रयाग के मंगलेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ​शिव भक्तों की ओर से भंडारा आयोजन की तैयारियां भी पूरी कर दी गई हैं। मंदिर की सजावट भी कर दी गई है। मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए ​शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

सोमवार को तड़के से ही मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा। मंगरोली गांव में बेलपत्री का प्राचीन एक पेड़ भी ​स्थित है। इस पेड की बेलपत्री बदरीनाथ सहित गोपीनाथ व अन्य ​शिवालयों तक पहुंचती है। ​शिवभक्त यहां से बेलपत्री ​शिवालयों में अर्पित करने के लिए ले जाते हैं। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता तेजवीर कंडेरी ने बताया कि ​मंगलेश्वर ​शिव मंदिर में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। यहां कीर्तन-भजन भी आयोजित होंगे।

मंदिर की सजावट का काम भी पूरा कर लिया गया है। इधर, गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर, बामनाथ मंदिर, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के साथ ही अन्य ​शिवालयों में भी सावन माह में ​शिवभक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम में भी केदारेश्वर मंदिर में सोमवार को​ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। गोपेश्वर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर ​स्थित गणजेश्वर मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण का पाठ शुरू हो गया है। बटलेश्वर और सकलेश्वर मंदिर में भी भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ता है।

Latest News

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...
error: Content is protected !!