चमोली: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शौर्य एवं पराक्रम का उत्सव कारगिल दिवस–

by | Jul 26, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

जिला पंचायत सभागार में हुआ कार्यक्रम, देशभ​क्ति गीतों से स्कूली बच्चों ने भरा जोश–

गोपेश्वर: शौर्य एवं पराक्रम का उत्सव ‘‘कारगिल विजय दिवस’’ जनपद में बडे हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला पंचायत परिसर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना सहित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) भास्कर बनर्जी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान और तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कारगिल शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुलिस एवं एनसीसी जवानों ने शहीदों को सलामी दी। कारगिल युद्ध में देश के 527 जिसमें उत्तराखंड राज्य के 75 और चमोली जनपद के 11 जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। ब्लाक स्तरों पर भी शौर्य दिवस पर पौधरोपण सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शौर्य दिवस पर जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल शहीद नायक दिलवर सिंह के भतीजे रोहित, शहीद राइफल मैन अमित नेगी के चाचाजी बलवंत सिंह, शहीद सिपाही हिम्मत सिंह के परिजन विक्रम सिंह, शहीद नायक आनंद सिंह के भाई खुशाल सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीलंका में लिबरेशन तमिल टाइगर के उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद राइफल मैन सुरेन्द्र सिंह की पत्नी शांति देवी, नायक आनंद सिंह की पत्नी कला देवी एवं शहीद सैनिक जगदीश प्रसाद पुरोहित पत्नी ऊषा देवी को भी सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम अपने देश के अमर शहीदों की शहादत से खुली हवा में सांस ले रहे है। उन्होंने सभी को सैनिकों के अदम्य साहस एवं शौर्य गाथाओं से प्रेरणा लेने की बात कही।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) भास्कर बनर्जी ने कारगिल शहीदों के सम्मान में उनकी वीरगाथा एवं जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि कारगिल के दुर्गम क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के घुसपैठियों व सैनिकों को 26 जुलाई को भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए मार भगाया। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, लीग अध्यक्ष कर्नल (से.नि.) डीएस वर्त्वाल, एनसीसी कमांडेंट कर्नल राजेश रावत, सहायक अधिकारी जिला सैनिक कल्याण सुबेदार मेजर (से.नि.) कलम सिंह, सीईओ कुलदीप गैरोला, सामाजिक कार्यकर्ता डीपी पुरोहित सहित गणमान्य नागरिकों ने भी कारगिल शहीदों को नमन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अनूप खण्डूरी एवं कुंवर सिंह रावत द्वारा किया गया।

समारोह में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर संपन्न वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता वॉलीबॉल हॉस्टल तथा उपविजेता स्पोर्ट्स ट्रेनीज टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!