हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन को लेकर आयोजित होगी विशाल महारैली, ब्लॉक स्तर से जाएंगे कर्मचारी–

by | Jul 30, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

संयुक्त मोर्चा ने बनाई महारैली की योजना, बैठक में हुई विस्तृत चर्चा, दिल्ली में प्रस्तावित रैली की तैयारी में जुटे कर्मचारी–

गोपेश्वर: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर इस महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भागीदारी को लेकर संगठन की चमोली इकाई की बैठक हुई।

जिसमें तय किया गया कि ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी के नेतृत्व में कर्मचारी दिल्ली जाएंगे। रविवार को गोपेश्वर में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महारैली में देश के लगभग 36 महासंघ से जुड़े कर्मचारी शामिल होंगे। चमोली से शिक्षक व कर्मचारी भी बड़ी संख्या में रैली में भाग लेने जाएंगे। इसका खूब प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक कर्मचारियों को रैली के लिए तैयार किया जाएगा।

ब्लॉक स्तर पर इसकी तैयारी की जाएगी। बैठक में पीएस फरस्वाण, जिला महासचिव सतीश कुमार, जिला संरक्षक डा. बजमोहन रावत, प्रो. दर्शन सिंह नेगी, महिला विंग जिला संरक्षक सीमा पुंडीर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आरबी सती, कोषाध्यक्ष जेएस फरस्वाण, सचिव दिनेश नेगी, संगठन सचिव धनी आगरी, दशोली अध्यक्ष अजीत नेगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!