जीर्णोद्धार: पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर के प्राचीन कोठा भवन का जीर्णोंद्धार कार्य हुआ शुरू–

by | Jul 30, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

एक्सप्रेस प​ब्लिकेशन मदुरै के सहयोग से ऐतिहासिक व विख्यात कोठा भवन का हो रहा जीर्णोद्धार, साइड डेवलपमेंट का हुआ शुरू–

उखीमठ: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने एक्सप्रेस पब्लिकेशन मदुरै के सहयोग से ऐतिहासिक एवं विख्यात पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित प्राचीन कोठा भवन जीर्णोद्धार का कार्य शुरु कर दिया गया है। रविवार को विधिवत रूप से एक्सप्रैस समूह के द्वारा साइड डेवलपमेंट कार्य शुरू कर दिया गया।

14 अप्रैल बैशाखी के दिन श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में कोठा भवन जीर्णोद्धार हेतु गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया। इससे पहले आर्किटेक्ट द्वारा जीर्णोद्धार का प्रारूप तैयार कर मंदिर समिति को सौंपा था। तमाम विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद आज काम शुरु कर दिया गया।

जीर्णोद्धार के तहत तीन चरणों में कार्य प्रस्तावित है। पहले चरण में भैरव नाथ मंदिर, पंच केदार गद्दी, मां बाराही मंदिर, भोग मंडी तथा दूसरे चरण में मां चंडिका मंदिर, उषा-अनिरूद्ध विवाह स्थल, आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर का जीर्णोद्धार प्रस्तावित है जबकि तीसरे चरण में श्री ओंकारेश्वर मंदिर के परिसर तथा बाहर अवस्थापना सुविधाओं जैसे सड़क, पार्किंग, पेयजल, तथा जन सुविधाओं को विकसित किया जाना है।

प्रथम चरण के कार्य हेतु एक्सप्रैस पब्लिकेशन ( मदुरै) प्रालि द्वारा 470.30 लाख खर्च होने का अनुमान है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रथम चरण के कार्य से पहले एक्सप्रैस पब्लिकेशन द्वारा बीकेटीसी की देखरेख में साईड डेवलपमेंट का कार्य शुरू किया गया है। इस अवसर पर मंदिर समिति अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी,सहायक अभियंता विपिन तिवारी तथा जेई विपिन कुमार साईड डेवलपमेंट कार्य मूल्यांकन कर रहे है।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!