चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खेल छात्रवृ​त्ति के लिए चयन में 125 ने किया प्रतिभाग–

by | Aug 2, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

जिलास्तरीय चयन हुआ शुरू, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ–

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के जनपद स्तरीय चयन का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि यह योजना उदीयमान खिलाडियों के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जनपद एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए एक महतवपूर्ण योजना है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति का अधिक-अधिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। जनपद चमोली से कुल 150 बालक एवं 150 बालिका खिलाड़ियों को ₨1500.00 (एक हजार पांच सौ) प्रति माह छात्रवृत्ति स्वीकृत की जानी है।

बुधवार को विकास खण्ड विकास खण्ड देवाल, थराली, नारायणबगड तथा नगर पालिका परिषद क्षेत्र गोपेश्वर की चयन प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी, जिसमें कुल 64 बालक एवं 61 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा यथा- 600 मी0 दौड, 30 मी0 फ्लांइग स्टार्ट, 6ग10 शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, फारवर्ड बैण्ड रीच और स्टैडिंग ब्राड जम्प में प्रतिभागियों द्वारा अर्जित किये गये अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति स्वीकृत करने के लिए चयनित किया जायेगा।

चयन प्रक्रिया में संयोजक एवं सह संयोजक व निर्णायकों के रूप में श्रीमती लता झिक्वांण, संगीता कोहली, रश्मि विष्ट, संतोषी चौहान, कमल किशोर सिंह, प्रकाश सती, शैलेन्द्र पंवार, राजीव लोचन कण्डारी, सुश्री गीता रावत, अजीत नेगी, रेखा नेगी, श्रीमती बबीता, गजपाल सिंह धरवाण, सुश्री कविता, सुश्री हेमा नयाल, रमेश लोहनी एवं राजबर सिंह रहे। चयन प्रक्रिया में खेल विभाग के सीएओ विक्रम चौधरी, एन0एस0 नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह देवेन्द्र सिंह कठैत, विक्रम सिंह कडेरी व जिला चिकित्सालय के कार्मिक एवं विभिन्न विकास खण्डों से आये टीम प्रभारी उपस्थित रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!