आक्रोश: अब निर्णायक दौर में पहुंचा नंदानगर तहसील प्रांगण में ग्रामीणों का आंदोलन–

by | Aug 8, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जीआईसी चौनघार में ​शिक्षकों की तैनाती के लिए क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण, एक साल से चल रही ​शिक्षकों की लड़ाई–

नंदानगर: राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। मंगलवार को 13वें दिन भी ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी रहा। घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अनशन जारी रखा।

ग्रामीणों की अब संख्या भी बढ़ने लगी है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक आंदोलन में प्रतिभाग कर रहे हैं। आक्रो​शित ग्रामीणों ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग की ओर से जल्द विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन को तेज कर लिया जाएगा। आंदोलन तहसील से जिला मुख्यालय पर ​शिफ्ट कर दिया जाएगा।

कहा गया कि जीआईसी चौनघाट में प्रधानाचार्य, हिंदी, अंग्रजी, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र के प्रवक्ता और एलटी में सामाजिक विज्ञान, कला, व्यायाम के शिक्षक व प्रशासनिक और कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं। ये पद लंबे समय से रिक्त हैं। एक साल पहले भी जब आंदोलन शुरू किया गया था, तब क्षेत्रीय विधायक और मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी ने जल्द विद्यालय में ​शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक भी ​स्थित जस की तस बनीं हुई है।

रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि शीघ्र ​शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो आगे की रणनीति भी तय की जा रही है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!