दुखद: तरसाली गांव की तलहटी में हुए भारी भूस्खलन में दबा मिला वाहन, जिंदा दफन हुए यात्री–

by | Aug 11, 2023 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पांच शव हुए बरामद, अन्य लोगों की सिनाख्त करने में जुटी पुलिस, मलबा हटाने के बाद वाहन दबे होने की मिली सूचना–
रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरसाली गांव की तलहटी में जहां पर बीते दिन बृहस्पतिवार को जबरदस्त भूस्खलन हुआ था, यहां एक वाहन मलबे में दबा मिला है। जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। शुक्रवार को एनएच की जेसीबी मशीनों से मलबा हटाया गया, तब जाकर यहां वाहन के दबे होने की सूचना मिली। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है।

अन्य की शिनाख्त पुलिस की ओर से की जा रही है। रुद्रप्रयाग जनपद में भूस्खनल के कारण बीते दस दिनों में हुई घटनाओं में यह दूसरी बड़ी घटना है। तरसाली के पास चट्टानी हिस्से से वाहनों की आवजाही होती है। प्रतिवर्ष बरसात में यहां भूस्खलन की घटनाएं सामने आती हैं।

इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। एक माह पूर्व फाटा में वन विभाग के गेस्ट हाउस के समीप बादल फटने के बाद आए मलबे में एक ढाबा जमींदोज हो गया था। इसके बाद गौरीकुंड में भूस्खलन की दो घटनाएं हुई, जिसमें कई लोग लापता हो गए थे, जबकि दो बच्चों की मौत हो गई थी। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यहां लगातार लापता लोगों की ढूंढखोज के लिए रेस्क्यू अ​भियान चलाया जा रहा है।

तरसाली गांव के समीप हुए भूस्खलन से बृहस्पतिवार को यहां वाहन दबे होने की किसी को कोई सूचना नहीं थी। माना जा रहा है कि जिस वक्त यहां भूस्खलन हुआ, तब यहां से वाहन गुजर रहे थे। जैसे ही मलबा हाईवे पर आया, तो यह वाहन इसमें दब गया।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!