गोपेश्वर। गोपेश्वर नगर के हल्दापानी क्षेत्र के निचले हिस्से से लगातार भूस्खलन होने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रभावित परिवार एक-एक कर अपने आवासों को छोड़कर दूसरी जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि भूस्खलन को लेकर सरकार और प्रशासन की लापरवाही यहां निवास कर रहे लोगों की दिनों दिन मुश्किलें बढ़ा रही हैं। यहां भूस्खलन के बढ़ने से अब किरायेदारों के बाद भवन स्वामी भी भवनों को छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। पूर्व में स्थानीय निवासियों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भूस्खलन क्षेत्र के सुधारीकरण की मांग पर जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक की ओर से 2 करोड़ की लागत से सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने के दावे किए गए थे। लेकिन प्रशासन और विधायक के दावे के एक माह बाद भी यहां सुधारीकरण कार्य तो दूर जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था नहीं कि जा सकी है। जिला प्रशासन और सरकार से पीड़ितों की समस्या और पीड़ा को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल भूस्खलन जोन के सुधारीकरण कार्य शुरू करवाया जाना चाहिए। यदि सरकार और प्रशासन की ओर मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं कि जाती तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाध्य होकर आपदा प्रभावितों के साथ सड़क पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि हल्दापानी क्षेत्र में बारिश होते ही लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हैं।
तत्काल शुरू हो हल्दापानी में भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंटः जुगरान
by laxmi Purohit | Aug 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...
सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनिधियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...
