चमोली: फूड फे​स्टिवल प्रतियोगिता में पतंजलि टीम ने पाया प्रथम स्थान, काफल टीम रही द्वितीय–

by | Aug 13, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

40 टीमों ने किया प्रतिभाग, प्रथम रही टीम को मिला दस हजार रुपये का पुरस्कार, महिलाओं ने बढ़चढ़कर ​किया प्रतिभाग–
गौचर: नगर पालिका गौचर की ओर से आयोजित फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता में क्षेत्र की 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पतंजलि टीम ने प्रथम तथा काफल टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

रविवार को डायट के सभागार में आयोजित फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल व पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। टीमों ने परंपरागत अनाजों से बनाए गए व्यंजनों के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पतंजलि की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दस हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि काफल टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सात हजार रुपये व तृतीय स्थान पर रही रस्याण टीम को चार हजार की नगद धनरा​शि बतौर पुरस्कार दी गई।

चौथा, पांचवा व छटवां स्थान प्राप्त करने वाली मोनाल, झबरी व घुघती टीमों को एक एक हजार की धनराशि का नगद पुरस्कार दिया गया। प्रतिभागी सभी महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विधायक अनिल नौटियाल और पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं, अतिथियों, पालिका कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन पुष्कर चौधरी व राहुल बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डायट के प्राचार्य लखपत बर्तवाल, 66 आरसीसी के एडम सुरेंद्र लाल, सभासद सुरेंद्र लाल, अंजनी नेगी, ममता आर्य, पालिका के जेई राजीव चौहान, प्रकाश शैली, नवीन टाकुली, कमलकांत कांडपाल, विपुल रावत, सुनील लिंगवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, जयकृत बिष्ट, पालिका के ईओ जेपी उनियाल, जीत सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!