चमोली: पेट दर्द से छटपटा रही महिला को 10 किलोमीटर तक डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल–

by | Aug 13, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

एक ओर देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव, वहीं, गांवों में सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जूझ रहे ग्रामीण–

गोपेश्वर: सीमांत चमोली जनपद के ग्रामीणों को सड़क और स्वास्थ्य सुविधा के लिए जूझना पड़ रहा है। आज भी निजमूला घाटी के ईराणी गांव में सड़क और स्वास्थ्य का अभाव होने से ग्राीमीणों को मीलों दूरी तय करनी पड़ रही है। ईराणी गांव में मरीजों को भी डंडी के सहारे पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।

शनिवार रात को ईराणी गांव की 60 साल की शांकरी देवी पत्नी नत्थी सिंह के पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। रातभर महिला दर्द से कराहती रही। रविवार को ग्रामीणों ने कुर्सी को लकड़ी के डंडों पर बांधा। महिला को 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया गया। भेल्ताना गदेरे के उफान पर होने के कारण ग्रामीण मरीज को जान जोखिम में डालकर सड़क तक लाए। यहां से निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी, तारेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, सोहन सिंह, बलवीर सिंह, मनवर और सचिन ने कहा कि क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!