चमोली: पाखी में गरुड़ गंगा के ऊफान पर आने से खतरे में 18 कमरों का मकान–

by | Aug 14, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे के पुल को भी पहुंचा नुकसान, पीपलकोटी और गडोरा में कई भवनों को उत्पन्न हुआ खतरा–

पीपलकोटी: रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से चमोली जनपद में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहं कई जगहों पर बड़े-बड़े होटल खतरे की जद में पहुंच गए हैं। गरुड़ गंगा के उफान पर आने से 18 कमरों का गरुड़ गंगा होटल खतरे की जद में आ गया है। यदि जल्द होटल की सुरक्षा के उपाय नहीं हुए तो होटल गरुड़ गंगा में समा जाएगा। यहां रणजीत सिंह के मकान का एक हिस्सा भी गरुड़ गंगा में बह गया है। बदरीनाथ हाईवे पर मोटर पुल को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

इधर, गडोरा गांव में भी होटल बहे हैं। गडोरा गांव के कमलेश देवली ने तीन महीने पहले कर्ज लेकर बदरीनाथ हाईवे के समीप पर एक ढाबा शुरू किया। लेकिन बीती रात को आई भारी बारिश में उनका होटल पूरी तरह से ढह गया है। अब उनके सामने कर्ज चुकाने के साथ परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। कमलेश ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। उनके पिता लकवाग्रस्त हैं। कर्ज लेकर उन्होंने गडोरा के पास बदरीनाथ हाईवे किनारे एक होटल शुरू किया। लेकिन बीती रात को नौगाड़ गदेरा उफान पर आ गया।

सुबह करीब दो बजे हाईवे का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कमलेश का होटल भी क्षतिग्रस्त हो गया। होटल के निचले हिस्से की जमीन खिसकने से होटल गिरा गया। जिससे वह कभी भी नीचे गिर सकता है। अब उनके सामने कर्ज चुकाने और घर का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि गांव में ही सुरेंद्र हटवाल की भी दुकान पूरी तरह से मलबे में बह गई है। दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Latest News

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
error: Content is protected !!