डीएम हिमांशु खुराना ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ली बैठक- कहा- सड़कों के निर्माण में तेजी दिखाएं लोक निर्माण विभाग–

by | Aug 19, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बृहस्पतिवार को जिला सभागार में  लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सीएम घोषणा के तहत प्रस्तावित एवं संचालित निर्माण कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएम घोषणा के तहत लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत सड़क, पुल, हैलीपैड, खेल मैदान, भवन निर्माण आदि से संबधित 70 निर्माण कार्य है, जिनमें से कतिपय कार्यो को पूर्ण कर लिया गया है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन सड़कों का निर्माण कार्य समरेखण विवाद के कारण लंबित है उनके संदर्भ में मा0 विधायकगणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विवाद को तत्काल दूर करें और सड़कों का सर्वे कार्य शीघ्र पूरा कराते हुए डीपीआर शासन को भेजना सुनिश्चित करें। वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों को समय से आॅनलाइन करना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यो की टैंडर प्रक्रिया में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर अनावश्यक रूप से कोई भी प्रस्ताव लंबित न रहें इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों के निराकरण हेतु उच्चाधिकारियों से निरतंर समन्वय स्थापित करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य चल रहे है उसमें गुणवत्ता और समयावधि का पूरा ध्यान रखा जाए। कहा कि दिसंबर तक पूरे होने वाले कार्यो की बेहतर ढंग से प्लानिंग करते हुए नवंबर तक पूरा कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत सीएम घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार सहित लोनिवि के सभी डिविजनों के अधिशासी अभियंता उपस्थित थे।

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!