आस्था: क्वीली गांव में मां नंदा देवी मंदिर में वि​धिवत शुरू हुआ पातबीड़ा महोत्सव–

by | Aug 17, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

17 से 25 अगस्त तक आयोजित होगा धार्मिक उत्सव, गांवों में ध्या​णियों के पहुंचने का सिलसिला हुआ शुरू–

रुद्रप्रयाग: क्वीली गांव में सत्रह वर्षों बाद पातबीड़ा महोत्सव आयोजन हो रहा है। बृहस्पतिवार से वि​धिवत रुप से महोत्सव का शुभारंभ भी हो गया है। 17 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठानिक उत्सव का आयोजन ग्राम क्वीली, कुरझण और बड़कोटी के नंदा भक्तों की ओर से सामूहिक रूप से किया जाता है। इस उत्सव को देखने के लिए गांवों में ध्या​णियों का पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

भाद्रपद संक्रांति से आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में दुर्वाअष्टमी के दिन होने वाला डाली कौथिक विशेष रूप से पूरे क्षेत्र के नंदा भक्तों के मध्य विख्यात है। भाद्रपद संक्रांति के दिन आज ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना, और हरियाली रोपण के साथ इस अनुष्ठान का शुभारंभ कर दिया गया है‌। इससे पूर्व कुरझण और बड़कोटी गांव के नंदा भक्त इस अनुष्ठान में सम्मलित होने के लिए ढोल दमाऊ और भंकोरियों के साथ श्री नंदा देवी मंदिर क्वीली में पहुंचे। जहां पर ग्राम क्वीली के ग्रामीणों द्वारा सभी नंदा भक्तों और क्षेत्रपाल भेलद्यौ देवता के पश्वा का विधिवत फूल मालाओं एवं गांव की महिलाओं के द्वारा जागर गायन के साथ स्वागत किया गया। ढोल दमाऊ की थाप और भंकोरों की रणभेरियों के साथ संपूर्ण क्षेत्र भ​क्तिमय हो उठा।

श्री नंदा देवी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी पंकज पुरोहित ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में व्यवस्थाएं बनाने हेतु जिला प्रशासन के समस्त विभागीय अ​धिकारियों को लि​खित व मौ​खिक रुप से कहा गया है। अनुष्ठान का मुख्य कार्यक्रम 23 और 24 अगस्त को आयोजित होगा। 23 अगस्त को गांव के नजदीकी सड़मा तोक से चीड़ के वृक्ष को क्षेत्र वासियों के सहयोग से नंदा देवी मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। 24 अगस्त को मुख्य पातबीड़ा डाली महोत्सव आयोजित होगा।

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष महादेव प्रसाद पुरोहित, मोतीराम पुरोहित, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पुरोहित, बृजमोहन पुरोहित, गढ़वाली संस्कृति के पुरोधा डॉ० डीआर पुरोहित, क्वीली गांव के वयोवृद्ध भूतपूर्व प्रधानाध्यापक 97 वर्षीय पूर्णानंद पुरोहित, कुरझण के वयोवृद्ध 97 वर्षीय दाताराम पुरोहित, डॉ. सुभाष चंद्र पुरोहित, पवन पुरोहित सहित गांव के समस्त बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!