चमोली: सड़क पर उतरीं पानी से बेहाल छात्राएं, जिला प्रशासन और जल संस्थान के ​​खिलाफ किया प्रदर्शन–

by | Aug 21, 2023 | आंदोलन, चमोली, पेयजल | 0 comments

प्रदर्शन के पंद्रह मिनट के भीतर विद्यालय में पहुंचे जल संस्थान के फीटर और कर्मचारी, हो गई लाइन ठीक–

गोपेश्वर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में पिछले एक सप्ताह से पानी के लिए तरस रहीं छात्राओं ने सोमवार को रैली निकालकर जिला प्रशासन और जल संस्थान के ​खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे जिला​धिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट में मिलने जा रहीं थी, लेकिन इसकी भनक लगते ही जल संस्थान के कर्मचारी और फीटर पेयजल लाइन को ठीक करने में जुट गए। कुछ देर में पानी आ गया।

13 अगस्त की रात को हुई अतिवृष्टि से बालिका इंटर कॉलेज की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से विद्यालय में पानी की सप्लाई नहीं हुई। दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय में पहुंचने वाली छात्राओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। कई छात्राएं एक किलोमीटर दूर से पानी की आपूर्ति कर रही थीं। सोमवार को सुबह आठ बजे छात्राएं विद्यालय पहुंची।

उन्होंने विद्यालय परिसर में ही एकत्रित होकर जिला प्रशासन और जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जब तक प्रधानाचार्य व शिक्षिकाएं छात्राओं को रोकती तब तक वे सड़कों पर उतर गई। उन्होंने प्रदर्शन किया। इसकी सूचना जब जल संस्थान के अधिकारियों को मिली तो आनन-फानन में विद्यालय परिसर में संस्थान के तीन कर्मचारियों ने लाइन का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया। जिसके बाद पानी की सप्लाई सुचारु हो पाई।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!