आपदा का आक्रोश: अनदेखी पर गडोरा के ग्रामीणों ने किया बदरीनाथ हाईवे जाम–

by | Aug 21, 2023 | आंदोलन, आपदा, चमोली | 0 comments

ग्रामीणों का आरोप, अभी तक न तो आपदा राशन बंटी न किया गया गांव में सर्वे, गदेरे में बह गए ढाबे और कृ​षि भूमि–

पीपलकोटी: आपदा प्रभावित गडोरा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर फूट पड़ा। यहां महिलाओं ने हाईवे को करीब दो घंटे तक जाम रखा। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद से उनके गांव में प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा है। न ही उनके गांव में आपदा राहत राशन बांटी गई है। जबकि आपदा से उनके गांव के कई घरों में मलबा घुसा है, कई नाली कृषि भूमि तबाह हो गई। गांव में भूधंसाव हो रहा है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक उनके गांव में झांकने तक नहीं गया है।

घटगाड पुलिया पर जाम लगा दिया। सभी महिलाएं हाईवे के बीचों बीच बैठकर नारेबाजी करने लगी। सूचना पर पीपलकोटी चौकी इंचार्ज नरेंद्र पुरी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मनाने की काफी कोशिश की,

लेकिन ग्रामीण प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। बाद में तहसीलदार धीरज राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन की टीम उनके साथ ही गांव में जाएगी और आपदा से हुए नुकसान का सर्वे किया जाएगा। जाम खुलने के तुरंत बाद प्रशासन की टीम ने गडोरा में 100 राशन किट वितरित किए।

जाम लगाने वालों में महिला मंगलदल अध्यक्ष मनोरमा चौधरी, पूर्व महिला मंगलदल अध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व सरपंच सावित्री देवी, नंदा देवी, रजनी देवी, धनेश्वरी देवी, रीता देवी, मोनिका, गीता, भुवना देवी, रमा देवी, सरपंच लोकानंद हटवाल सहित अन्य महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!