आस्था: आपदा में बह चुके ​शिव मंदिर में जले उम्मीदों के दीये–

by | Aug 21, 2023 | आपदा, आस्था, चमोली | 0 comments

हाट गांव और तमिलनाडू के शिव भक्तों ने ​शिवलिंग के चारों ओर जलाए घी के 101 दीये, मंत्रोच्चारण हुआ–

पीपलकोटी: 13 अगस्त की रात को हुई भीषण अतिवृ​ष्टि में छोटी काशी हाट गांव के पौराणिक शिव मंदिर के बहने के बाद यहां मलबे में ​शिवलिंग विराजमान रहा। यह प्रभु की श​क्ति ही रही कि मलबे को हटाने के बाद देखा गया तो ​शिवलिंग पर एक खरोच तक नहीं पहुंची थी। सोमवार को तमिलनाडु से आए स्वामी श्री श्री तिरुज्ञानानंद जी महाराज और उनके भक्तों ने शिवलिंग के सम्मुख घी के 101 अखंड दीये प्रज्जवलित किए। इस दौरान शिव भक्तों ने मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया। मंदिर में तमिलनाडु से भी श्रद्धालुगण पहुंचे हुए थे।

प्राचीन समय में तमिलनाडु के एक तीर्थयात्री ने हाट गांव के शिव मंदिर में तीन साल तक कठोर तप किया था, जिसके बाद वे यहां से अंतर्ध्यान हो गए थे। तभी से यहां पर तमिलनाडु के श्रद्धालु प्रतिवर्ष एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करते हैं। रामचंद्र पर्वत की तलहटी पर बसे इस शिव मंदिर के समीप ही लक्ष्मी नारायण का प्राचीन मंदिर भी स्थित है। शिव मंदिर के समीप ही बदरीनाथ का प्राचीन पैदल मार्ग भी है। यहीं से बदरीनाथ की पैदल यात्रा संचालित होती थी। शिव मंदिर के पास यात्रा की चट्टी थी। जिससे यात्री यहां रात्रि प्रवास कर दूसरे दिन यात्रा शुरू करते थे।

13 अगस्त की रात को अतिवृष्टि से हाट गांव के बरसाती गदेरे के ऊफान पर आने से हाट गांव का शिवमंदिर भी बह गया था। जबकि शिवलिंग अपने स्थान पर ही मलबे के बीच विराजमान मिला। सोमवार को प्रतिवर्ष की तरह शिवभक्त स्वामी श्री श्री तिरुज्ञानानंद जी महाराज के नेतृत्व में अखंड दीया प्रज्जवलित करने यहां पहुंचे। सबसे पहले यहां शिवलिंग के इर्द-गिर्द मलबे की सफाई की गई। इसके बाद शिवभक्तों ने शिवलिंग के चारों ओर घी के 101 दीये जलाए।

इस मौके पर हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख व सामाजिक कार्यकर्ता पंकज हटवाल, सुधाकर, डॉ. कृष्णन, डॉ. कस्तूरी, योगिनेश्वर, बेलमुरगन, मुतु स्वामी, अरुण, नरेंद्र पोखरियाल, पंकज हटवाल, चंडी प्रसाद हटवाल, शिव प्रसाद, राजेश डबराल, अरविंद हटवाल, प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!