नौ दिन से बंद पड़ी विजयनगर-पठालीधार सड़क, अब ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी–

by | Aug 23, 2023 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

क्षेत्रीय जनता ने सड़क खुलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को दिया अल्टीमेटम, परेशानी में आवाजाही कर रहे ग्रामीण–

अगस्त्यमुनि: विजयनगर-पठालीधार और विजयनगर-तिमली मोटर मार्ग के पिछले नौ दिनों से अवरुद्ध होने पर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क नहीं खुली तो गौरीकुंड हाईवे पर जाम लगाकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बिजयनगर-पठालीधार और तिमली सड़क अवरुद्ध होने से फलई, सिल्ला, रायड़ी, पठालीधार, डांगी, सिनघाटा, कोटी, डडोली, कूड़ी, अदूली, डोभा, चौंरा, सोगना, खडली, किमाणा सहित बड़मा और बसुकेदार क्षेत्र के 300 से अ​धिक गांवों का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है।

ग्रामीण गंगानगर से फलई तक पैदल आवाजाही कर फिर वाहनों में बैठकर अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी ने कहा कि अब ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटने लगा है। ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। यदि दो दिन के भीतर सड़क नहीं खुलती है तो क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

आमरण अनशन शुरू करने तक पीछे नहीं हटेंगे। सड़क अवरुद्ध होने से ग्रामीणों के कई काम अटक गए हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और वृद्धजन अपनी पेंशन लेने बैंक तक भी नहीं आ पा रहे हैं।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!