जश्न: देशभर में चंद्रयान की सफल लेंडिंग पर झूमे लोग, मनाया जश्न–

by | Aug 23, 2023 | आस्था, देहरादून | 0 comments

देहरादून में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौ​शिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न–

देहरादून: बदरीनाथ धाम और केदारनाथ से देहरादून तक चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए जगह-जगह यज्ञ अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। शाम को जैसे ही चंद्रयान के सफल लैंडिंग की सूचना मिली तो लोग झूम उठे। देहरादून में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौ​शिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में विशेष पूजाएं आयोजित की गई। साधु-संतों ने भी खुशी मनाई। पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव व अन्य संतों ने यज्ञ किया। पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, हरिद्वार, ऋ​षिकेश, कोटद्वार के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में लोग खुशी से झूम उठे हैं। लोगों ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनने से अब कोई नहीं रोक सकता है। टिहरी में चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के बाद भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

चंद्रयान- तीन के सफल आरोहण के लिए श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में महाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना आयोजित हुई। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक संपन्न किया तथा वेदपाठी रविन्द्र भट्ट ने पूजा- अर्चना संपन्न की साथ ही सभी के द्वारा चंद्रयान की सफलता हेतु प्रार्थना की गयी इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजैंद्र सेमवाल, विवेक थपलियाल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ धाम में पुजारी शिवलिंग ने भगवान केदारनाथ की महाभिषेक पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया एवं चंद्रयान-3 मिशन के सफलता की कामना की इस अवसर पर केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लोकेंद्र रूवाड़ी सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शिवशंकर लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, शक्तिपीठ कालीमठ, श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में चंद्रयान -3 अभियान की सफलता हेतु प्रार्थना आयोजित हुई।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!