रक्षाबंधन: आठवीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की हिमवीर महिला सदस्याओं ने मनाया रक्षाबन्धन–

by | Aug 27, 2023 | चमोली, जागरुकता, संस्कृति | 0 comments

वृहद वृक्षारोपण एवं फिट इण्डिया एक्टीविटीज कार्यक्रमों को हर्षोल्लास के साथ मनाया–

गौचर: 8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, गौचर कैम्प परिसर में हफीजुल्लाह सिद्दीकी, सेनानी 8वीं वाहिनी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में मुजफ्फर नसीमा चीफ पैट्रन हावा के तत्वाधान में हिमवीर महिला सदस्याओं द्वारा रक्षाबन्धन, वृहद वृक्षारोपण एवं फिट इण्डिया एक्टीविटीज कार्यक्रमों को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुजफ्फर नसीमा चीफ पैट्रन हावा द्वारा सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया,

उनके साथ-साथ समस्त हिमवीर महिलाओं ने भी वृक्षारोपण किया। उसके बाद समस्त हिमवीर महिला सदस्याओं नें हिमवीरों की कलाई पर रक्षा सूत्र बॉंध कर रक्षाबन्धन पर्व एवं फिट इण्डिया एक्टीविटीज के अन्तर्गत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हिमवीर परिवारों एवं बच्चों द्वारा बढ-चढ कर प्रतिभाग किया गया।

तत्पश्चात मुजफ्फर नसीमा चीफ पैट्रन हावा मुख्य अतिथि के द्वारा मासिक गतिविधियों के अन्तर्गत हावा मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, महोदया के द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को रक्षाबन्धन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए संबोधित किया कि आज देश के विकास में महिलाओं का योगदान अभूतपूर्व रहा है।

आज महिला राजनीति, शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ, विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा रक्षा सहित देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है जिससे देश विकास की नई-नई ऊॅंचाईयों को छू रहा है। जिस देष में महिला समाज सशक्त होगा, वह देश तभी सश क्त बन सकता है। इसलिए आप सभी से मैं आह्वाहन करती हूॅं इस उपलक्ष्य पर हमारा यह कर्तव्य बन जाता है कि हम महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने हेतु हमें समाज को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, इससे न केवल महिला समाज सशक्त होगा, बल्कि हमारा देश भी सशक्त होगा। अन्त में महोदया ने अपनी बात को विराम देते हुए सभी को इस कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!