आस्था: साल में एक दिन के लिए खुले वंशीनारायण मंदिर के दरवाजे, बहनों ने भगवान नारायण को पहनाई रा​खियां–

by | Aug 30, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद के उर्गम घाटी में ​स्थित है वंशीनारायण मंदिर, भक्तों ने अर्पित किया भोग–

जोशीमठ: उर्गम घाटी के सुदूर बुग्याल क्षेत्र में स्थित वंशीनारायण मंदिर के कपाट सालभर में सिर्फ रक्षाबंधन पर्व पर ही खुलते हैं। बुधवार को भक्तों ने वि​धि विधान से मंदिर के दरवाजे खोले और मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान को भोग लगाया। जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शाम को वि​धिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के कपाट फिर से बंद कर दिए गए।

उर्गम गांव से छह किमी दूर उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भगवान वंशीनारायण मंदिर के कपाट हर साल रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खोले जाते हैं। इसी दिन क्षेत्र के लोग भगवान के दर्शन करते हैं। मंदिर में मुख्य रूप से डुमक व कलगोठ गांव के ग्रामीण पूजा अर्चना करते हैं। जबकि आसपास के ग्रामीण भी भगवान के दर्शन करने व पूजा अर्चना करने मंदिर में पहुंचते हैं।

वंशी नारायण मंदिर साल में सिर्फ रक्षाबंधन के दिन खुलता है। इसके पीछे एक पौराणिक कहानी है। इस कहानी के मुताबिक राजा बलि का अहंकार चूर करने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया। तीन पग की जमीन मांगकर भगवान विष्णु ने राजा बलि को पाताल लोक तो भेज दिया लेकिन बलि ने उन्हें दिन-रात अपने साथ रहने के वचन में बांध लिया।

जब कई वर्षों तक भगवान नारायण नहीं मिले तो माता लक्ष्मी व्याकुल हो गई। मह​र्षि नारद ने मां लक्ष्मी को पाताल लोक का वृतांत सुनाया। तब माता लक्ष्मी पाताल लोक गई, और राजा बलि के हाथ में रक्षा सूत्र बांधा। तब राजा बलि से वरदान मांगने को कहा। मां ने अपने पति विष्णु भगवान को मु​क्ति करने का वरदान मांगा। यही वजह है वंशीनारायण मंदिर रक्षाबंधन के दिन खुलता है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!