आस्था:रक्षाबंधन पर्व पर चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में आयोजित किया गया भंडारा–

by | Sep 1, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर: रुद्रा भंडारा ग्रुप की ओर से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया। तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया। इन दिनों रुद्रनाथ में मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। प्रतिदिन यहां सैकड़ों तीर्थयात्री भगवान रुद्रनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। देश विदेश के तीर्थयात्रियों के साथ ही पर्यटक भी ट्रेकिंग के लिए धाम में पहुंच रहे हैं।

समुद्रतल से 11808 फीट की ऊंचाई पर सुरम्य बुग्यालों के बीच ​स्थित रुद्रनाथ मंदिर ​शिव भगवान के लिए समर्पित है। यहां भगवान भोलेनाथ के मुख के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोग भगवान रुद्रना​थ को आराध्य देवता के रुप में पूजते हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर यहां यात्रियों के पहुंचने की संख्या में इजाफा हुआ है। तीन दिनों में 250 से अधिक यात्री रूद्रनाथ धाम पहुंचे हैं।

रूद्रनाथ धाम के लिए सगर गांव से 19 किमी पैदल चलकर यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ रूद्रा भंडारा ग्रुप द्वारा रूद्रनाथ धाम में तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद पाकर यात्री भी खुश दिखे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र रावत, रजनीश बजवाल, दीपक सिंह, राम सिंह राणा, रविंद्र, मनीष रावत, विकास सिंह, अरविंद सिंह, कुलदीप सिंह, पंकज सिंह, सहित कई श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!