आक्रोश: बेडूबगड़ बाईपास मार्ग के निर्माण और अतिक्रमण के ​खिलाफ निकाला जुलूस-प्रदर्शन–

by | Sep 2, 2023 | आंदोलन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

धरने पर बैठे एक दर्जन से अ​धिक व्यापारी, कहा- अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को किया जा रहा बेरोजगार–

अगस्त्यमुनि: अगस्त्यमुनि-बेडूबगड बाईपास निर्माण और अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को बेरोजगार करने के खिलाफ बड़ी संख्या में व्यापारी व स्थानीय लोग शनिवार को सड़क पर उतरे। विशाल जुलूस-प्रदर्शन करने के बाद अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार में जनसभा आयोजित की गई। नगर क्षेत्र में सौडी से सिल्ली तक दुकानें बंद रही। बाईपास निर्माण संघर्ष समिति ने मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।

अगस्त्यमुनि में आयोजित जनसभा में व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री और संघर्ष समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ​इसके ​खिलाफ जोरदार आंदोलन खड़ा किया जाएगा। यह लड़ाई लम्बी चलेगी।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने तराई क्षेत्र की मलिन बस्ती के लिए अध्यादेश पारित किया है, इसी प्रकार इन व्यापारियों के व्यवसाय को बचाने के लिए भी अध्यादेश लाना चाहिए। व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद उस्मान ने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया है।

व्यापार संघ के पूर्व जिला महामंत्री मोहन रौतेला, सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवर्धन बेंजवाल, महामंत्री त्रिभुवन नेगी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को व्यापारियों के आन्दोलन को समर्थन देना चाहिए। बाईपास निमार्ण कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया था। इसलिए इसका निमार्ण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। जिससे अतिक्रमण की कार्यवाही के चपेट में आने वाले व्यापारियों को पलायन न करना पड़े। धरने पर बैठने वालों में त्रिभुवन नेगी, विजय कुमार, बलबीर लाल, मोहन रौतेला, माधुरी नेगी, शकुंतला चौहान, कान्ती देवी, प्रमोद गुंसाई, राजेश बगवाडी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!