पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पांडुकेश्वर में रोका, झड़प–

by | Aug 20, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पांडुकेश्वर। स्थानीय लोगों को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर बदरीनाथ धाम कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पांडुकेश्वर में रोक लिया है। पांडुकेश्वर में हाईवे पर पूरी तरह से बैरिकेटिंग की गई है। करीब 200 पुलिस जवान यहां तैनात किए गए हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बदरीनाथ जा रहे थे। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि बदरीनाथ धाम जाने की अनुमति पूर्व में ही जिला प्रशासन से ली गई थी। लेकिन पांडुकेश्वर से आगे जाने नहीं दिया जा रहा है। संपूर्ण देश में तीर्थाटन, पर्यटन आवाजाही के लिए खोल दिए गए हैं। पर्यटक हेमकुंड साहिब तक के दर्शन कर लौट गए हैं, लेकिन चारधाम यात्रा अभी भी बंद है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। राज्य सरकार का जनता से अब कोई लेना-देना नहीं रह गया है। सरकार अपने में ही खोई हुई है। जनता बिजली, पानी सहित विभिन्न करों के बोझ तले दब रही है। बदरीनाथ की यात्रा संचालित नहीं है, फिर से लोगों को बिजली और पानी के बिल भरने पड़ रहे हैं। यात्रा पड़ाव से लेकर धाम तक लोगों का पूछने वाला कोई नहीं है। बदरीनाथ धाम में भी आज स्थानीय लोग बदरीनाथ के दर्शनों और यात्रा संचालन की मांग पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!