गोपेश्वर। निजमुला घाटी में सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्राम पंचाायत ब्यारा गांव के ग्रामीणों ने सड़क को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को गांव में बैठक करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा मंडल पीपलकोटी के अध्यक्ष भगत सिंह फरस्वाण, शक्ति केंद्र सैंजी के संयोजक सबर सिंह फरस्वाण, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवतार सिंह चौहान और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चंद्र ने अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंंह फरस्वाण, ब्यारा के प्रधान बृज लाल, भाजपा युवा मोर्चे के मीडिया प्रभारी भीम सिंह फरस्वाण, रघुवीर सिंह, मनोज सिंह, मदन लाल, देवेंद्र सिंह, दुलप सिंह, दिनेश सिंह फरस्वाण, धन सिंह, हिम्मत सिंह, कंचन सिंह, बलवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सबरी लाल आदि मौजूद थे।
निजमुला सड़क के डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन–
by laxmi Purohit | Aug 20, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...
जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर-- ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...
नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
