दुस्साहस: उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध मंदिर के गर्भगृह से चोरों ने सोने, चांदी की मूर्ति और आभूषण चुराए–

by | Oct 13, 2023 | चोरी, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मंदिर समिति ने मामले में पुलिस को दी तहरीर, कहा एक सोने की नथ में हुई चोरी, पुलिस से शीघ्र चोरी के खुलासे की मांग की–

ऊखीमठ: द्वितीय केदार मदमहेश्वर के यात्रा पड़ाव के अंतिम रांसी गांव में ​स्थित प्रसिद्ध राकेश्वरी मंदिर में चोरों ने चोरी कर गर्भगृह से सोने व चांदी की मूर्ति व आभूषण चोरी कर लिए। मंदिर समिति और ग्रामीणों को चोरी का पता शुक्रवार को चल पाया। मंदिर समिति ने ऊखीमठ तहसील प्रशासन को चोरी की तहरीर देकर शीघ्र मामले का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

राकेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने तहसील प्रशासन को दी रिपोर्ट में कहा कि बृहस्पतिवार रात्रि को चोरों ने मंदिर के गर्भगृह से लाखों के कीमती आभूषण और मूर्तियों पर हाथ साफ किया है। गर्भगृह से सोने की नथ, 10 चांदी की मूर्ति, चांदी के दो मुकुट, चांदी की चार माला, चांदी के दो बड़े और चार छोटे छत्र, एक हार और चादी के दो दीये चोरी हो गए हैं। मंदिर में काफी ढूंढखोज करने पर भी आभूषणों व मूर्तियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में समिति के अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और ऊखीमठ थाने में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इधर, ग्रामीणों की तहरीर के बाद एसओ सुरेश चंद्र बलूनी एवं राजस्व उप निरीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने बताया की राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मौका मुआयना करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीरों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है और चोरों को पकड़ने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!