चमोली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान ​नि​धि का हर किसान को मिले लाभ: सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र–

by | Oct 31, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

6858 किसानों को नहीं मिल पा रही सम्मान नि​धि, इकेवाईसी न होने से आ रही दिक्कत, पढ़ें कैसे करें इकेवाईसी–

गोपेश्वर: मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने विकासभवन सभागार में पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा की। उन्होंने जल्द से जल्द अवशेष लाभार्थियों की ईकेवाईसी कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ब्लॉक प्रभारियों, सभी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारियों को प्रत्येक गाव में कैम्प लगाकर ईकेवाईसी कराने और आधार सींिडंग के लिए किसानो को बैंकों में भेजने और जिनकी आधार सींिडंग नहीं हो पा रही है उनका इण्डियन पोस्ट पेमेंट बैंक व पोस्ट ऑफिस में नया खाता खुलवाने को कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मिलेट कैलेंण्डर का विमोचन भी किया गया।

मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने बताया कि जनपद में 53129 पीएम किसान निधि के रजिस्टर्ड लाभार्थी हैं। जिसमें 52129 लाभार्थियों को किस्तें प्राप्त हो रही हैं। लेकिन 6858 लाभार्थियों ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं करायी हैं जिस कारण उनको 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

साथ ही बताया कि भारत सरकार द्वारा वाइब्रेंट विलेज के ग, घ श्रेणी के सेवानिवृत्ति/अधिवर्षता आयु पूर्ण कर चुके पेंशनधारी कर्मचारियों सेवानिवृत्ति सैन्य कर्मचारियों सहित, पूर्व प्रधान को भी पीएम किसान योजना से जोडा जा रहा है और उनको लैंडसीडिंग से छूट प्रदान की गयी है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!