जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

by | Oct 10, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने भी किए दर्शन

गोविंदघाट (चमोली), 10 अक्तूबर 2026: सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बंद कर दिए गए। इस पावन अवसर पर करीब पांच हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मौजूद रहे। अंतिम अरदास के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पूरे सम्मान के साथ शोभायात्रा के रूप में उनके शीतकालीन निवास सचखंड ले जाया गया। इस दौरान बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से पूरा तीर्थ परिसर गूंज उठा।

कपाट बंद होने के समारोह का शुभारंभ सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इसके बाद श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी सिंह गुरदियाल सिंह और उनके जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। अंतिम अरदास के बाद गुरु ग्रंथ साहिब जी को पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व गढ़वाल स्काउट्स बैंड और 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियर कोर के जवानों ने किया। सेना के जवानों ने समारोह के दौरान भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभाली।

पाकिस्तान से पहुंचे 48 श्रद्धालु

इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, यूरोप, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और दुबई सहित विभिन्न देशों के तीर्थयात्रियों ने यहां मत्था टेका। समारोह का विशेष आकर्षण पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं का जत्था रहा, जिसने पवित्र तीर्थ के दर्शन कर कपाट बंद होने के समारोह में भाग लिया। बीते दिन से हल्की बर्फबारी शुरू होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और करीब पांच हजार श्रद्धालु इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।

ट्रस्ट ने जताया आभार

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार नरिंदरजीत सिंह बिंद्रा ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, भारतीय सेना, राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पूरे यात्रा सीजन में सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने गुरुद्वारों के सेवादारों के समर्पण और परिश्रम की भी प्रशंसा की। साथ ही बताया कि रतूड़ा गुरुद्वारा भी अब संगत के लिए खुल गया है।

ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सरदार सेवा सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के अनुशासन और सहयोग से यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिली। अब हेमकुंड साहिब की यात्रा शीतकाल के लिए बंद हो गई है। अगले वर्ष ग्रीष्मकाल में यात्रा दोबारा शुरू होगी।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...
error: Content is protected !!