मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गौचर मेले का शुभारंभ–

by | Nov 14, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

गौचर में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होगी, आज से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम–

गौचर: प्रसिद्ध गौचर मेला मंगलवार से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 71वें राजकीय औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक, धरोहर और अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाने में मददगार होते हैं। गौचर मेला लंबे समय से व्यापारिक, औद्योगिक, व सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद विख्यात है। विधायक अनिल नौटियाल और नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट की मांग पर मुख्यमंत्री ने गौचर में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की घोषणा की। सीएम नें कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य में सकल घरेलू उत्पादन तथा रेल, रोपवे ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और हमनें जनता से किये गये वायदों को पूरा करने का प्रयास किया है।

राज्य आंदोलनकारियों को विधानसभा सत्र बुलाकर दस प्रतिशत आरक्षण और समान नागरिक संहिता विधेयक पर शीघ्र काम करने की बात कहते हुए सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने मंगरोली सिंचाई नहर के निर्माण और मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, नगर पंचायत पीपलकोटी के अध्यक्ष रमेश बंडवाल, ब्लाक प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र डिमरी, रमेश गड़िया, डीएम हिमांशु खुराना, सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, भुवन नौटियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, गजेंद्र नयाल, नवीन टाकुली, सुनील पंवार, विजय प्रसाद डिमरी आदि मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!