चमोली:गौचर में गरजे कांग्रेस के दिग्गज नेता, कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारी में जुट जाने का किया आह्वान–

by | Nov 16, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य शीर्ष नेताओं ने भाजपा सरकार को कोसा, कहा- जनता सरकार से है नाराज–

गौचर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत शीर्ष नेताओं का गौचर के एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकार्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य तरीके से स्वागत किया। कांग्रेस नेता भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है।

चमोली जिला कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा और नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी, गणेश गोदियाल और पूर्व मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोग अभी भी मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सरकार का जनता की ओर कोई ध्यान नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, महिला अध्यक्ष ऊषा रावत, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, महामंत्री देवराज रावत, अजय किशोर भंडारी, संदीप झिंक्वाण के साथ ही बूथ, ब्लॉक व नगर क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक में जनपद के समस्त नगर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और जिला कार्यका​रिणी के पदा​धिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जनपद में संगठन की ओर से किए जा रहे बैठकों व रचनात्मक कार्यों के बारे में भी अवगत कराया।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!