चमोली: गौचर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, समापन पर हुए रंगारंग कार्यक्रम–

by | Nov 20, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया मेले का समापन, भव्य पांडव लीला ने जमाया रंग–

गौचर: 71वॉ राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ सोमवार को समापन हो गया। मेला समापन के मुख्य अतिथि श्रीनगर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि पर्वतीय समाज के मेलों का स्वरूप भी अपने में एक आकर्षण का केंद्र रहा है और गौचर का यह प्रसिद्ध मेला इसका उदाहरण है।

मुख्य अतिथि ने मेले के दौरान आयोजित हुए सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेताओं और कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा फुटबॉल मैच के विजेता टीम बिष्ट 11 देहरादून को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। साथ ही खेलों में विजेता व उपविजेता टीमों को इनामी धनराशि, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर आइटीबीपी आठवीं वाहिनी की ओर से दो शहीद आश्रित नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के कमांडेंट हफीजुल्लाह सिद्दीकी, विजय प्रसाद डिमरी, इंदू पंवार, अजय किशोर भंडारी, अर्जुन नेगी, ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, संदीप नेगी, देवराज रावत, हरीश नयाल, मुन्नी बिष्ट, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव आदि मौजूद थे। मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि गौचर मेले में इस वर्ष उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ-साथ कई मनमोहक कार्यक्रम हुए। मेलाधिकारी ने मेला समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में मेले को और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!