चमोली: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध चरस के साथ दो शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार–

by | Nov 27, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने वाहन को भी किया सीज, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन की मुहिम को चमोली पुलिस कर रही साकार–

चमोली:थराली पुलिस ने 408 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। अ​भियुक्तों के वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चमोली जनपद पुलिस ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 की मुहिम को सफल बनाने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चमोली पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले व्यक्तियों/नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर अवैध नशा करोबारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

थाना थराली पुलिस द्वारा रविवार रात को मुखबिर की सूचना पर चेंकिग के दौरान अभियुक्त कार्तिक मंमगाई, निवासी तहसील कालोनी ऋषिकेश कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष तथा अभियुक्त आकाश बलूनी, निवासी बिलजी विभाग कालोनी चौहदबीगा थाना मुनी की रेती जिला टिहरी गढवाल उम्र 23 वर्ष को वाहन संख्या UK-14A-4022 (स्विफ्ट डिजायर) कार में 408 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत, उपनिरीक्षक विनोद रावत, हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह रावत, कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह रावत (एसओजी) मौजूद रहे।

error: Content is protected !!