चमोली: जनप्रतिनि​​धियों ने उठाई मैठाणा में सरकारी अस्पताल खोलने की मांग–

by | Dec 9, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

ग्रामीणों को बीमार अवस्था में इलाज के लिए चलना पड़ता है चार से पांच किलोमीटर पैदल–

गोपेश्वर: दशोली विकास खंड के मैठाणा, पलेठी, सैकोट, सेमडुंग्रा सहित अन्य गांव से जुड़े ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए चार से पांच किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनि​धियों ने बदरीनाथ हाईवे पर स्थित मैठाणा में राजकीय एलोपैथिक अस्पताल खोलने की मांग की है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन-

पलेठी की प्रधान दीपा देवी, मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल, ठेली मेड के प्रधान रोशन, सेमडुंग्रा के प्रधान राजेश आदि ने कहा कि इस क्षेत्र में मैठाणा, पलेठी, सैकोट, सेमडुंग्रा सहित अन्य गांव जुड़े हुए हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा का अभाव है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नंदप्रयाग या चमोली बाजार आना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!